समस्तीपुर, फरवरी 26 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड 35 में डॉ. दुर्गा मेहता से उत्तर वाली गली में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एक बंद घर से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मुल्य के आभूषण समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसको लेकर पीड़ित राम दयाल राय के पुत्र रमेश कुमार राय ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह शहर के हाॅस्पीटल रोड में दवा दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को उनका लड़का आर्यन भी दुकान पर उनके साथ था। करीब तीन बजे उनकी पत्नी खाना देने दुकान पर पहुंची। इस दौरान उसने घर के दरवाजे पर ताला भी लगाया। लेकिन इस बीच करीब तीन बजे दिनदहाड़े छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान से घर पहुंचने पर उनके बेटे ने ताला खोला तो घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद चोरी की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.