धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद। शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एलसी रोड स्थित नगर निगम कार्यालय कैंपस का है, जहां से एक पत्रकार की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में हरिनारायण कॉलोनी, बरमसिया निवासी पत्रकार सुधीर कुमार सिन्हा ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने काम से नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ग्लैमर बाइक (निबंधन संख्या जेएच 10 बीएच-0817, ब्लैक-रेड रंग) कैंपस में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। हालांकि उनका हेलमेट मौके पर ही रखा हुआ मिला, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। सुधीर सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस स...