रांची, मई 17 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है। चोरों ने भीड़भाड़ वाले बाजार और आवासीय क्षेत्र दोनों जगहों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, झारखंड जगुआर में कार्यरत जवान विशाल प्रसाद, निवासी बड़गांव (रामगढ़), अपनी ग्लैमर बाइक (जेएच 24 सी 4978) से एतवार बाजार सब्जी खरीदने गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। वहीं दूसरी घटना सिमलिया भिट्ठाटोली स्थित आवासीय क्षेत्र की है, जहां बेड़ो निवासी रीतेश प्रमाणिक ने अपनी बाइक (जेएच 01 सीबी 4945) घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ ही देर में चोर बाइक लेकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि चोरी से पहले चोर इलाके की रेकी कर रहे थे, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है...