दिनदहाड़े दुकान से एम्प्लीफायर चोरी
पूर्णिया, जून 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। चक पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित एक दुकान से दिनदहाड़े एम्प्लीफायर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। दुकानदार मनोज चौहान ने बताया कि वह कुछ देर के लिए दुकान छोड़कर बाहर गए थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान में रखा 75 वॉट का आहूजा कंपनी का एम्प्लीफायर लेकर फरार हो गए। चोरी गए एम्प्लीफायर की कीमत करीब 19 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने आसपास के बाजा दुकानों और अन्य स्थानों पर एम्प्लीफायर की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.