देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। सहारनपुर रोड स्थित एक इमारत में चल रहे तीन अलग-अलग दफ्तरों से चोरों ने एसी के कॉपर पाइप और वायरिंग चोरी कर ली। चोरी के दौरान तीसरी मंजिल से एक एसी का आउटर मशीन नीचे गिरने से टूट गया। पुलिस को दी गई तहरीर में सुशील कुमार त्यागी ने बताया कि छह सहारनपुर रोड, पीएनबी बैंक के पास उनका, राज कुमार छाबड़ा और नरेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यालय है। बीते 28 जून को चोरों ने तीनों दफ्तरों के एसी की वायरिंग और कॉपर पाइप चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े तीन दफ्तरों के एसी के पाइप और तार चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...