दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला जीबी नगर, गोली मारकर मारकर युवक की हत्या
सीवान, अगस्त 12 -- तरवारा (सीवान)। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाकर लगातार गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपराधियों ने युवक को करीब छह गोलियां मारीं। घटना मजहरूल हक डिग्री कॉलेज और गंडक नहर के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ पिकलुक सिंह के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.