जौनपुर, फरवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बुधवार शाम करीब चार बजे बेखौफ बदमाशों ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गोली मार दी। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। घायल डॉक्टर को पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। नकाब पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायल ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़ित के मुताबिक उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। वहीं, ...