उरई, मार्च 13 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर पुलिस चौकी इलाके में दिनदहाड़े हुई झपट्टामारी की घटना ने दुखद मोड़ ले लिया। बाइक सवार बदमाश द्वारा बैग छीने जाने के दौरान सड़क पर गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है। महिला पति के साथ बाइक से मायके कन्नौज जा रही थी। मड़िया थाना सिरसा कलार निवासी तेज सिंह 35 वर्षीय पत्नी रचना देवी के साथ गुरुवार को ससुराल तिर्वा कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में सिरसाकलार से कुछ खरीददारी करने के बाद दोनों आगे बढ़े थे। जैसे ही वह कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर चौकी के अंतर्गत धराना स्थित भीमसेन मंदिर के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने रचना के हाथ से बैग झपट्टा मारकर छीन लिया था। अचानक हुए झटके से रचना संतुलन खोकर सड़क पर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.