उन्नाव, मई 20 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। लखनऊ रेंज आईजी जहां एक ओर बीघापुर और अचलगंज में हुई लूट की वारदातों की गुत्थी सुलझाने में जुटे रहे, वहीं बदमाशों ने 24 घंटे के अंदर बुधवार को दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भौनीखेड़ा चौराहा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चार बदमाशों ने घुसकर सर्राफ पर सूजा से हमला किया और नकदी-जेवर लूटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दो घंटे में चार स्थानों से लूट कर फरार हो गए नकाबपोश लुटेरेघटना का विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर निवासी सुशील कुमार वर्मा की भौनीखेड़ा गांव चौराहा के पास जय कृष्णा नाम से ज्वेलरी शॉप है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दुकान में दो युवक पहुंचे, जो देखने में नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। दोनों ने पहले आभूषणों के दाम पूछे और फिर कुछ दे...