श्रावस्ती, सितम्बर 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय दलित किशोरी को दिनदहाड़े जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का अपहरण उस समय किया गया, जब उसे मेडिकल परीक्षण व न्यायालय की प्रक्रिया के लिए भिनगा ले जाया जा रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि दो सितंबर को गांव का रहने वाला सूरज वर्मा पुत्र सुग्रीव उनकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। मामले में गिलौला थाने में तहरीर दी गई थी।परिजनों के मुताबिक तीन सितंबर को पुलिस ने सूरज वर्मा के खिलाफ अपहरण व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोप है कि थाने से परिजनों को बताया गया था कि पांच सितंबर को किशोरी को भिनगा ले जाना है, जहां उसका मे...