लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। इंदिरानगर के सुग्गामऊ में गुरुवार को एलएलबी के एक छात्र को गोली मार दी गई। गोली चलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने छात्र की हालत गंभीर बताई। तकरोही के मायावती कॉलोनी निवासी विकास चौधरी उर्फ विक्की (25) एलएलबी का छात्र है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को विकास किसी काम से मानस ग्रीन के पास जा रहा था। आरोप है कि विकास को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और फिर मारपीट करने लगे। इसी दौरान रेहान नाम के युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे गोली विकास के पैर में जा लगी। विकास जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस ने घायल छात्र को डा. राम मनोहर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.