दिनदहाड़े छह वर्षीय बच्चे का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद
मेरठ, जून 17 -- मेरठ/बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव में मंगलवार को छह वर्षीय मासूम के दिनदहाड़े अपहरण से हड़कंप मच गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार सवार उठाकर ले गए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर कई टीमें तलाश में लगा दी हैं। परिजनों ने अमित नामक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। गांव निवासी गुरुसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र अंगद वीर मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे बच्चा साइकिल चलाकर घर पहुंचा और साइकिल अंदर खड़ी करने के बाद फिर बाहर खेलने निकल गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.