बलरामपुर, मार्च 25 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला कस्बा के मोहल्ला रफी नगर में निर्माणाधीन मकान से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मकान निर्माण के लिए रखे बिजली के तारों के बंडल, वायरिंग सामग्री व अन्य सामान को तीन अज्ञात चोर बोरे में भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान मकान मालिक मस्सू खां उर्फ मसीउद्दीन खां मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक को देखते ही चोर भागने लगे, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को तुरंत कोतवाली उतरौला पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.