दिनदहाड़े चोरी करते दो युवक धराए, डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा
सीवान, मई 18 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग पर सफी छपरा गांव स्थित अपूर्वा इंटरप्राइजेज से रविवार को दिनदहाड़े चोरी करते हुए दो युवकों को दुकानदार ने बाइक सहित पकड़ लिया। दुकानदारों ने दोनों चोरों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों चोरों ने चोरी की घटना का स्वीकार करते हुए चोरी के समान थाना गेट के सामने किसी दुकान में बेचने की बात कही। घटना रविवार की लगभग एक बजे दिन की है।
चोरों की पहचान दोनों युवक बिक्री के लिए दुकान के सामने रखे 15 लीटर वाले दो टीन सरसों तेल चोरी कर बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि वे इस दुकान से पहले भी 40 से 50 टीना सरसों तेल की चोरी कर चुके हैं। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया से अधिक बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.