पाकुड़, मई 19 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग और एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेहा बेद जो कि पाण्डेश्वर,वर्धमान, पश्चिम बंगाल की है और साथ में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी शामिल है। पुलिस ने नेहा बेद को न्यायिक हिरासत में और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के मुताबिक बैंक कॉलोनी निवासी कंचन कुमारी मंगलवार सुबह अपने घर की छत पर कपड़े फैलाने गई थीं। इसी दौरान दोनों आरोपी महिलाएं भीख मांगने के बहाने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर बेडरूम में दाखिल हो गईं। कंचन कुमारी जब नीचे उतरीं, तो उन्हें दरवाजा खुला मिला और बेडरूम से उनका पर्स गायब था।

पुलिस कार्रवाई शक होने पर कंचन कुमारी ने बाहर निकलकर देखा तो दोनों महिला...