बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- वेना थाना क्षेत्र के देव बिगहा गांव में हुई घटना हरनौत, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के देव बिगहा गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से लाखों की संपत्ति चुरा ली। घटना रविन्द्र प्रसाद के घर में हुई है। वे किसान हैं। घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपती ही रहते हैं। परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है। चोरी की सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन के लिए मौके पर पहुंची थी। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ उनकी पत्नी थी। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गये। कमरे में घुसकर बहू के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिये। खटपट की आवाज सुनकर बुजुर्ग महिला कमरे में पहुंची। तब तक चोर भाग गये थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल की जांच की गयी है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.