मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के संजय सिनेमा रोड निवासी मनोज कुमार के घर का ताला दिनदहाड़े तोड़कर चोरों ने 25 हजार रुपए नकद, सोने की चेन और दो अंगूठियां चुरा लीं। सोमवार दोपहर की इस घटना को लेकर पीड़ित गृह स्वामी ने ब्रह्मपुरा थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया है कि सोमवार की दोपहर घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठा कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने लक्ष्मी चौक के रहने वाले युवक सिद्धार्थ कुमार पर चोरी करने का शक जताया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके घर के किरायेदार ऋषभ कुमार का सिद्धार्थ परिचित है। उसने आशंका जताई है कि आरोपित किरायेदार के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिं...