गंगापार, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के करबालपुर धरवारा गांव में चोरों ने बेखौफ होकर एक घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकदी सहित जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विनोद गौड़ उर्फ बब्लू पुत्र स्व. ननकाई लाल के अनुसार वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित गेहूं की फसल काटने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर संदूक व आलमारी का ताला तोड़ डाला और नगदी समेत सारा सामान पार कर दिया। वापस लौटने पर घटना की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.