दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा, जून 10 -- रेकी करने के बाद वारदात करते थे, दो मामलों का खुलासा हुआ नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। दिनदहाड़े बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए। आरोपी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से दो मामलों का खुलासा हुआ है।
चोरी की घटनाओं की शिकायत एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-127 के बख्तावरपुर गांव निवासी महिला ने घर में दिनदहाड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिन के समय अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। वहीं, इससे पहले आठ मई को भी बख्तावरपुर निवासी ही एक व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.