दिनदहाड़े गांव में घुसा गुलदार, बकरी को बनाया निवाला
बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, कांडा। कमस्यार घाटी में गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्राम पंचायत रावतसेरा के नौलियागांव में गुलदार ने गांव में घुसकर नारायण सिंह रावत की एक बकरी को घर के समीप ही दिनदहाड़े अपना निवाला बना दिया। घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पुष्पा रावत ने वन विभाग के फारेस्टर पवन मेहरा को सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही गांव में गश्त बढ़ाने, निगरानी के लिए पिंजरा लगाने तथा गुलदार के आतंक से लोगों को राहत दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े गांव में घुसा गुलदार, बकरी को बनाया निवाला यह भी पढ़ें- सतगढ़ में गुलदार की दहशत यह भी पढ़ें- धूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.