कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसे चंदीगढ़ (पंजाब) भेज दिया गया है। वहां आरोपी का भाई संरक्षण दिए हुए है। मामले की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपित भाइयों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 30 मार्च की दोपहर उसकी 17 साल की बेटी दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि मारुफपुर अमहा निवासी सगे भाई विनोद कुमार व खन्ना उसको बाइक से बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हाईवे तक लेकर गए हैं। उसके बाद अपने भाई लवकुश के साथ उसको चंडीगढ़ (पंजाब) भेज दिया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों का एक और भाई राजेश कुमार च...