दिनदहाड़े किठौर में दुकान में लूट
मेरठ, मार्च 18 -- किठौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मौसमखानी में बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्राहक बनकर कन्फेक्शनरी दुकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने किशोर को तमंचे से आतंकित कर गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकदी और कुछ सामान लूट लिया। मौसमखानी निवासी अबरार अहमद की दुकान पर दोपहर करीब 12 बजे उनका भतीजा अब्दुल बारी पुत्र मुशाहिद अली अकेला बैठा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर आए और अचानक तमंचा तान दिया। डर के मारे किशोर चुप रहा। बदमाश करीब 10 हजार की नकदी और सामान लूटकर फरार हो गए। करीब एक बजे अबरार दुकान पहुंचे तो भतीजे ने रोकर घटना बताई। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार बदमाश साफ दिख रहे हैं। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.