मैनपुरी, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम उद्देतपुर सराय में कार सवार दो बकरों को कार में डालकर ले गए। गांव निवासी नेहा पत्नी धर्मेंद्र कुमार बकरी पालन करती हैं। उनके पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर उनके घर के बाहर बकरे बंधे थे। तभी मधन की तरफ से आई काले रंग की कार उनके घर के सामने आकर रुकी और उस कार से दो युवक उतरे। उन्होंने धारदार हथियार से खूंटे से रस्सी काट कर दो बकरों को कार में डाल लिया। पीड़िता ने दोनों बकरों की कीमत तीस हजार रुपये बताई है। नेहा चिल्लाई तो बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और औँछा की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कार का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कार सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर औँछा चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगा...