अयोध्या, जनवरी 5 -- मवई,संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने एक बकरी को कार पर लादकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित मुजफ्फर हसन ने बताया कि उनकी बकरी संडवा स्थित देशी शराब की दुकान के ठीक सामने महुआ के पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान एक कार वहां आकर कुछ देर खड़ी रही। कार में सवार लोग नीचे उतरे और इधर-उधर नजर दौड़ाई। इसके बाद एक व्यक्ति ने बकरी को डबल रोटी खिलाकर बहलाया और उसे कार में बैठाकर बघेड़ी गांव की ओर निकल गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते,उससे पहले ही चोर भाग निकले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने चौकी रामदास नगर की पुलिस को मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज आयुष यादव,उप निरीक्षक शिव सिंह सहित पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.