देहरादून, जून 21 -- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज कार से सोने की चेन, बैंक के एटीएम और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग ले गया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मूल रूप से पटियाला (पंजाब) निवासी भगवती ध्यानी हाल में जोगीवाला के एकता एन्क्लेव, गली नंबर-एक में रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 17 जून की दोपहर करीब 3:20 बजे उनकी बहन लज्जू शर्मा ने अपनी स्विफ्ट कार घर के बाहर सड़क पर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब उनकी बहन कार के पास वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान चोरी हो चुका था। चोरी गए सामान में सोने की चेन, एसबीआई का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक और उनके ऑफिस के दस्तावेज शामिल हैं। एसओ नेह...