बेगुसराय, अप्रैल 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। देसी कट्टा का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मी से 92 हजार 668 रुपये लूट लिया। घटना सोमवार शाम करीब चार बजे पहसारा-बगरस सड़क स्थित चकमुजफ्फर तीन बटिया के पास हुई। जानकारी के अनुसार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड, मंझौल शाखा की कर्मी निधि कुमारी विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक गौरीपुर गांव में ऋण वसूली कर स्कूटी से लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी में पीछे से ठोकर मार दी। महिला के गिरते ही बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उनका बैग छीन लिया और पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत नावकोठी थाना को सूचना दी। उसने बताया कि बदमाश गौरीपुर से ...