गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बिसरा पेट्रोल पंप के पास चलती ई-रिक्शा से महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने वाले दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4) के तहत डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी निवासी इंद्रावती देवी पत्नी बलवीर ने तहरीर में बताया कि वह चार दिन पूर्व मायके झरकटा आई थीं। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पुत्र पीयूष के साथ ई-रिक्शा से सकरी लौटने के लिए निकलीं। लगभग सवा एक बजे जैसे ही ई-रिक्शा बिसरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और दोनों गोला की ओर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि पह...