कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एसएन सेन कॉलेज में विज्ञान संकाय एवं शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से चल रही महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वावलंबन विषय पर 8 दिवसीय कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक (सेक्रेटरी, नीमा वुमेंस फोरम, उत्तर प्रदेश) ने आयुर्वेद के माध्यम से महिला स्वास्थ्य पर जानकारी दी। कहा, संतुलित आहार, योग व ध्यान को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने कहा कि बदलती जीवनशैली में मोटापा व तनाव बड़ी चुनौती हैं, जिनसे निपटने के लिए योग व सकारात्मक सोच जरूरी है। इस मौके पर प्राचार्या प्रो. सुमन, प्रो. गर्गी यादव, डॉ. प्रीति सिंह व डॉ. शैल बाजपेई आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दीक्षोत्सव-2026: नियमित योग से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता

हिंदी हिन्दुस्तान क...