बेगुसराय, जनवरी 7 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के बैनर तले शहीद दिनेश सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को मध्य विद्यालय सिमरिया में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल व सेक्रेटरी सरोज कुमार ने किया। मुखिया सिंपी देवी ने अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया। कबड्डी टूर्नामेंट में कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया। पहले मैच में सिमरिया की टीम ने 42 अंक लाकर बीहट की टीम को 10 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में स्टूडेंट क्लब रचियाही की टीम ने 45 अंक लाकर रूपनगर को 32 अंक से पराजित किया। तीसरे मैच में कसहा की टीम ने 43 अंक लाकर मटिहानी को दो अंक से, चौथे मैच में स्पोर्टिंग क्लब बीहट ने 38 अंक लाकर रचियाही रॉयल्स को 24 अंक से हराया। दिनकर स्पोर्टिंग क्लब सिमरिया, स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.