विकासनगर, जून 9 -- दिनकर विहार कॉलोनी में सोमवार शाम करीब पांच बजे से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से पांच हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार देर शाम तक भी कॉलोनी के अधिकांश घरों में नलों से एक बूंद पानी नहीं टपका, जिससे लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने के कारण घरों में रखे टैंक और भंडारित पानी भी समाप्त हो चुका है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी राकेश बेलवाल, उषा, गीता, किरन बेलवाल, ललिता चौहान, केशर सिंह, भाग सिंह, पूनम तोमर, नीलिमा बिष्ट ने बताया कि कॉलोनी में कोई हैंडपंप भी उपलब्ध नहीं है, जिससे वैकल्पिक रूप से पीने के पानी की व्यवस्था की जा सके। ऐसे...