विकासनगर, मई 4 -- शहर की पॉश कॉलोनी में दिनकर विहार में रविवार को पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को सोमवार सुबह पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। इससे करीब एक हजार की आबादी को दिक्कत उठानी पड़ रही है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई के कारण जमीन के अंदर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पानी सड़क पर बहने लगा। लोगों के घरों में नल सूखे रहे, जबकि कुछ लोगों ने प्लास्टिक के पाइप जोड़कर अपने घरों तक पानी पहुंचाया। इन दिनों क्षेत्र में बिछाई जा रही सीवर लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रविवार को दिनकर विहार में संतोषी माता गली से आगे पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पेयजल सप्लाई ठप होने से एक हजार की आबादी परेशान रही है। खासकर आवासीय भवनों के ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले वालों को अधिक किल्लत झेलनी पड़ी। क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.