दिनकर विहार में दो दिन से पेयजल के तरसे लोग
विकासनगर, अप्रैल 13 -- जौनसार बावर के बिरमोऊ काण्डी-रामताल, खत शैली क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण के विरोध को लेकर छटऊ, नगऊ व क्यावा सहित चार गांवोंके ग्रामीणों ने माख्टी पोखरी में सोमवार को बैठक आहूत की। बैठक में लोगों ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित भूमि पर हेलीपैड बनने से संबंधित गांवों के हित सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, लिहाजा सरकार तत्काल इस निर्माण कार्य को बंद करे। ग्राम वासियों ने तर्क दिया कि जिस स्थान पर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, वह गांव के गो-चुगान (चारागाह) क्षेत्र के निकट है और बिरमोऊ काण्डी से रामताल को जाने वाला पारंपरिक पैदल मार्ग भी इसी क्षेत्र से गुजरता है, जो चालदा महाराज के बरांश मार्ग के रूप में आस्था से जुड़ा हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.