दिनकर विहार तहसील कर्मी के बंद मकान में चोरी
विकासनगर, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी दिनकर विहार में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसील विकासनगर में मुख्य सहायक के पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. धर्मचंद निवासी ग्राम खुन्ना अलमान, तहसील कालसी का मकान बैंक कॉलोनी दिनकर विहार में स्थित है। नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 जून की शाम अपने बच्चों को लेने के लिए कालसी गए थे। 22 जून की रात करीब सवा नौ बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ वापस विकासनगर स्थित अपने घर पहुंचे, तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी चांदी की ज्वेलरी, जिनमें चांदी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.