बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर बुधवार की संध्या दिनकर भवन में कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में दिनकर की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति, 'कुरुक्षेत्र' का नाट्य मंचन और काव्य पाठ ने दर्शकों को बांधे रखा। यह भी पढ़ें- दिनकर की लेखनी ने जगाई राष्ट्रप्रेम व सामाजिक चेतना, श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय में याद किए गए राष्ट्रकवि दिनकरकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रिची पाण्डेय ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र बेगूसराय के छात्र-छात्राओं ने दिनकर की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति से की। प्रशिक्षक पुष्कर कुमार, रुपेश कुमार, मंजय कुमार और राजचंद्र ठ...