दिनकर जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 26 को
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जयंती सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 सितंबर को सिंघौल स्थित वीणा वैंक्वेट हॉल में होगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. अशोक बत्रा, दिल्ली के हास्य कवि पी.के. आजाद, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से वीर रस के कवि शिव कुमार व्यास तथा लखनऊ के कवि अटल नारायण सहित अन्य कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय कवि संगम, बिहार के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम में एनटीपीसी के निदेशक सुशील चौधरी की उपस्थिति की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दिनकर जन सम्मान समारोह में सम्मानित हुए साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.