बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। शहर के गांधी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला दिनकर क्रिकेट क्लब व बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बलिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 38वें ओवर में 230 रन पर पूरी टीम सिमट गई। बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज नवाद 98 व नीतीश ने 49 रनों की पारी खेली। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से राम व सुधांशु ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 40वें ओवर में छह विकेट खोकर 231 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से पुष्पम ने 73 व पृथ्वी राज ने 45 रन बनाए। बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से यशवंत व युष पासवान ने दो-दो विकेट झटके। दिनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.