घाटशिला, मार्च 1 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 में चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क से सटे दिघी गांव निवासी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व पार्षद सोमवारी सोरेन के घर के पास स्थापित चापाकल के पास कचरे और जलजमाव का अंबार है। चापाकल के पास पानी जमा है। कचरा बजबजा रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। यह स्थिति पिछले कई साल से है। इस भयावह स्थिति से नगर पंचायत प्रशासन अनजान बना रहा। चापाकल के पास सोक पिट नहीं बना है। गांव में कई साल पूर्व पाइप लाइन तो बिछाई गई है। घर-घर में पानी के लिए संयोजन भी दिया गया। मगर विडंबना है कि जलापूर्ति नहीं होती है। लिहाजा, ग्रामीण इसी चापाकल से पेयजल लेते हैं। चापाकल के पास नहाते हैं और कपड़ा धोते हैं। इस संबंध में निर्वाचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.