जमशेदपुर, मार्च 29 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला में शनिवार को चतुर्थ शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने, उन्हें आवश्यक सहयोग देने में अभिभावकों की भूमिका, वार्षिक परीक्षाफल की समीक्षा और अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाकर विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय गोराई, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, सदस्य रेवती मोहन गोप, शिक्षक निवारण महतो, शिक्षिका चित्रा महांती, अपर्णा दे, गणेश गोराई, बिप्लब नंदी, राजू कुमार, आशुतोष कुमार, कल्याणी कुमारी, सुनीता विनायक एवं त्रिलोचन महतो सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.