दिघीया टोल के दो घरों में लगी भीषण आग, लाखों के समान के साथ दो मवेशी भी जिंदा जले
मधुबनी, मई 20 -- हरलाखी। पिपरौन गांव के दिघीया टोल में मंगलवार की अहले सुबह दो घरों में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि इस अगलगी की घटना में दो मवेशी भी जिंदा जल गए। जिससे पीड़ित परिवारों के बीच मायूसी छाई हुई है।
आग लगने की घटना स्थानीय ग्रामीण भाजपा नेता दिलीप यादव व जदयू नेता मुन्ना साफी आदि ने बताया कि अरुण यादव और बिपिन यादव के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर व अन्य कीमती सामान सहित एक भैंस व बकरी भी जलकर मर गई। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण के सहयोग से और हरलाखी थाना के अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर खत्म हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।
पीड़ित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.