गोपालगंज, मई 2 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली बाजार स्थित डाक बंगला रोड में जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पूरी तरह झील में तब्दील हो गई है। जिससे व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाक बंगला चौक से लेकर स्टेट बैंक तक सड़क पर पानी जमा है। जिससे मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। जिससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- फुटपॉथ पर अतिक्रमण से रोड जाम और हादसे की आशंका वहीं विभिन्न गांवों एवं इलाकों से खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर डेढ़ फीट तक पानी जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.