छपरा, मार्च 15 -- पीएमसीएच रेफर सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर- छपरा रेल खंड पर दिघवारा स्टेशन यार्ड के समीप रविवार को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 डाउन क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल सोनपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर जीआरपी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जीआरपी ने घायल यात्री को इलाज के लिए सोनपुर रेलवे अस्पताल भेजवाया । इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि घायल यात्री लगभग 15 वर्षीय मोहित कुमार हरियाणा के बहादुरगंज सैदपुर निवासी ललित पाठक का पुत्र है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.