छपरा, मार्च 20 -- सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर - छपरा रेल खंड के दिघवारा स्टेशन के समीप शुक्रवार को डाउन लाइन पर ट्रेन से कट कर वृद्ध की घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक लगभग 90 वर्षीय रामदयालु सिंह अवतार नगर थाने के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही शव को देखने और उसकी पहचान करने के लिए आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान होते ही गांव में मातम और परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उनके रोने से माहौल काफी गमगीन हो गया था। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि वे कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.