छपरा, मार्च 11 -- दिघवारा निसं। शीतलपुर ग्रिड में होने वाले मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को दिघवारा व शीतलपुर विद्युत सबस्टेशन अधीन क्षेत्रों में लगभग दो घंटे तक विद्युत की आपूर्ति बंद रहेगी। शीतलपुर पॉवर ग्रिड की सहायक कार्यपालक अभियंता सोनाली ने दी। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के कार्य को लेकर दिघवारा विद्युत सबस्टेशन के दिघवारा,मां अंबिका भवानी और मटिहान फीडर में विद्युत की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। वहीं शीतलपुर सबस्टेशन अधीन चार फीडर में भी उक्त अवधि तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के पूरा होने के बाद विद्युत की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.