दिघवारा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
छपरा, जून 11 -- दिघवारा, निस । थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में बुधवार की रात विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व हरि सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार सिंह उर्फ दारोगा कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात वह शौच के लिए खेत की ओर गया था। इस दौरान खेत में लगे ट्रांसफार्मर के स्टे वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक सुधीर उर्फ दरोगा बिजली मिस्त्री का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.