दिघलबैंक में विहिप व बजरंग दल की बैठक
किशनगंज, सितम्बर 2 -- दिघलबैंक। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के नायाबारी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।साथ ही सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विहिप अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने की। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद गणेश को विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रवीण कुमार गणेश को प्रखंड मंत्री, बलराम शाह को प्रखंड सेवा प्रमुख तथा अंकित चौधरी को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। प्रखंड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.