दिग्वेश राठी के कैच पर छिड़ा संग्राम, अंपायर से हो गई चूक? मोहम्मद कैफ बोले- ये सिक्स है
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- KKR vs LSG IPL 2026 मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन 10वीं गेंद पर ही अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया। ये एक कैच था, जिसे दिग्वेश राठी ने पकड़ा, लेकिन सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि ऑन एयर भी इसे सिक्स बताया गया। दरअसल, केकेआर की पारी का दूसरा ओवर प्रगति पर था। प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलेन ने बल्ला चलाया, लेकिन गेंद मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां दिग्वेश राठी खड़े हुए थे। दिग्वेश राठी ने फिन एलेन का कैच पकड़ा लिया। हालांकि, उनका एक पैर बाउंड्री कुशन के बहुत ही नजदीक नजर आया। यहां तक कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.