दिग्विजय सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बनाए गए
महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन को मजबूत करने और दायित्वों के पुनर्गठन के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओं के विचार-विमर्श और परामर्श के बाद ग्राम सभा बभनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिग्विजय उर्फ मुन्नू पाण्डेय को सीमा जागरण मंच का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोनयन के बाद प्रांत अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की रीति-नीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। मुन्नू पाण्डेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीमा सुरक्षा और सामाजिक चेतना के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान इंदल तिवारी, अभिषेक पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.