जमुई, फरवरी 11 -- गिद्धौर । निज संवाददाता मंगलवार को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में शिविर आयोजित कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीओ आरती भूषण, बीडीओ सुनील कुमार ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियंका राव एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम कुमार सिंह के मौजूदगी में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान की उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी। वहीं मौके पर अभियान के 11 फरवरी को मेगा ड्राइव मोड पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी बीडीओ सुनील कुमार, सीओ आरती भूषण, राजस्व अधिकारी आशीष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलेश कुमार ने आम लोगों को जगरूक करने के उद्देश्य से फाइलेरिया की दवा खा लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। वहीं डॉ. नरोत्तम कुमार सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.