हापुड़, जून 8 -- कस्बा धौलाना के वशिष्ठ निवास पर श्री भगवान परशुराम सेवा दल द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दल के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ सपा नेता और धौलाना विधानसभा से युवा व कद्दावर भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशोदिया और कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश गोयल को पुष्प पटका पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित लोग इस दौरान मौके पर मौजूद ब्राह्मण और वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए दिग्विजय शिशोदिया को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में विजयश्री का आशीर्वाद दिया। समारोह को संबोधित करते हुए भावी सपा प्रत्याशी दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के वंदनीय हैं। वे श्री हरि विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्होंने ...