दिग्विजय ने बीपीएससी में सफलता हासिल कर बढ़ाया धनबाद का मान
धनबाद, जून 22 -- धनबाद, प्रमख संवाददाता। वीर कुंवर सिंह नगर निवासी अरविंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के पुत्र दिग्विजय कुमार सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें ग्रामीण विकास अधिकारी के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। दिग्विजय की प्रारंभिक शिक्षा धनबाद में हुई। बचपन से ही वे मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- फुलपरास के चार प्रतिभागियों ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा, दो बने डीएसपी तो एक बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.